मुख्यमंत्री योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ, तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

आजादी के अमृतकाल में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और युवाओं संग तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया तथा स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड्स के साथ ‘सेल्फी विद तिरंगा’ भी ली। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि 140 करोड़ भारतीय अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी के इस पर्व में शामिल हों और समाज को बांटने वाली ताकतों को बेनकाब करें। सीएम ने ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि 2047 तक ‘विकसित उत्तर प्रदेश-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को जीवन का मंत्र बनाया जाएगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post