प्रयागराज में नाले में मिला साड़ी में लिपटा शव, हाथ-पैर कटे और सिर गायब; आरोपी स्कूटी से आकर भागा

प्रयागराज के यमुनापार औद्योगिक क्षेत्र में हाईटेक सिटी के पास एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मंगलवार को एक युवक स्कूटी से बड़ा बैग लेकर वहां पहुंचा और साड़ी में लिपटे शव के टुकड़े नाले में फेंकने लगा। इसी दौरान पास की एक महिला ने उसे देख लिया और पूछताछ की, तो युवक बैग छोड़कर तुरंत भाग निकला।महिला ने गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पहुंच गई। 


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए और इलाके को सील कर दिया।पुलिस जांच में पता चला कि शव के हाथ-पैर काटे गए थे और सिर भी गायब था। मृतक की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। उसकी पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।महिला के मुताबिक, शव फेंकने वाला युवक मोटे शरीर का था और सफेद टी-शर्ट व लोअर पहने हुए था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और घटना की तहकीकात में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post