प्रयागराज के भाजपा नेता रणधीर यादव का अपहरण, चित्रकूट में मिली लावारिस स्कॉर्पियो; 48 घंटे से जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

प्रयागराज के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर यादव के अपहरण का मामला सामने आया है। उनकी स्कॉर्पियो कार चित्रकूट के देवांगना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के लावारिस हालत में मिली। पुलिस को आशंका है कि उनके साथ हत्या जैसी वारदात हो सकती है, इसलिए रविवार से जंगल में ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, रणधीर यादव 22 अगस्त की रात नवाबगंज बाजार के एक ढाबे पर आखिरी बार देखे गए थे। इसके बाद से उनका और उनके दो साथियों का मोबाइल बंद हो गया।

लापता लोगों में रणधीर यादव का दोस्त और पीडब्ल्यूडी कर्मचारी राम सिंह भी शामिल है।पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो रणधीर की आखिरी लोकेशन फाफामऊ (प्रयागराज) और राम सिंह की चित्रकूट में पाई गई। इसी बीच रविवार को रणधीर की स्कॉर्पियो बरामद हुई, जिसमें उनके कुछ कागजात भी मिले।भाजपा नेता की पत्नी बबली यादव, जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं, ने अपने पति के दो दोस्तों राम सिंह और उदय के खिलाफ नवाबगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post