प्रयागराज में 50 हजार का इनामी बदमाश धवल गिरफ्तार, 2 साल से छिपा था; हत्या और लूट के प्रयास का मास्टरमाइंड

प्रयागराज में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश पटेल धवल को पकड़ लिया। धवल गुजरात के पाटन जिले का रहने वाला है और हत्या के एक मामले में वांछित था। वह पिछले दो साल से प्रयागराज में किराये के मकान में छिपकर रह रहा था।15 मई 2025 को धवल ने अपने साथियों निर्मल और प्रवीण के साथ मिलकर गुजरात निवासी भावेश बारोट से पैसों से भरा बैग लूटने की योजना बनाई थी। भावेश प्रयागराज से गुजरात जाते समय कोखराज के एक ढाबे पर रुका था। 

आरोपियों ने बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और मौके से भाग निकले।निर्मल और प्रवीण पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि धवल लगातार ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था। अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर रखा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि धवल प्रदेश में वारदात करने की फिराक में है, जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अल्लापुर स्थित एक मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को थाना कोखराज, कौशांबी में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post