कानपुर देहात से वाराणसी चोरी करने आया चोर दबोचा गया

वाराणसी मे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कैण्ट पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान चेकिंग अभियान चलाकर एक अंर्तजनपदीय मोबाइल चोर को चोरी के 06 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के दिशा-निर्देश पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण में की गई। 

अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत थाना कैण्ट प्रभारी निरीक्षक की टीम ने सघन चेकिंग कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रताप सिंह यादव पुत्र छोटे लाल यादव निवासी ग्राम दलपतपुर दुवारी, थाना गजनेर, कानपुर देहात उम्र लगभग 44 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना कैण्ट वाराणसी में मु0अ0सं0 477/2025 धारा 303(2), बढ़ोत्तरी धारा 317 2 बीएनएस दर्ज है। इसके अतिरिक्त अन्य मुकदमों में भी उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है। फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post