भक्ति और आस्था का सैलाब श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा में उमड़े देशभर से श्रद्धालु

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा भक्ति और आस्था से सराबोर है। 16 अगस्त को होने वाले इस महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार बढ़ रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है, चारों ओर “राधे-राधे” और “कृष्ण-कृष्ण” की गूंज माहौल को भक्ति रस से भर रही है। भजन मंडलियां, ढोल-नगाड़े और झांझ-मंजीरे के साथ श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।मंदिर के आसपास के बाजार रंग-बिरंगी सजावट से सजे हुए हैं। लड्डू गोपाल की सुंदर पोशाकें, श्रृंगार सामग्री और मूर्तियों की खरीदारी जोरों पर है।

कई भक्त अपने साथ गोद में लड्डू गोपाल लेकर पहुंचे हैं। गुड़गांव से आई एक महिला भक्त बड़े स्वरूप के लड्डू गोपाल को जन्मोत्सव के दर्शन कराने लाई हैं, जबकि पहली बार ब्रज आई काव्या ने यहां की भक्ति-मय वातावरण को “अद्भुत शांति और आनंद” से भरपूर बताया।उड़ीसा से आए बसंत साहू ने कहा कि वर्षों से ब्रज की महिमा सुनते आ रहे थे और अब श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके साथ आए बच्चे भी कान्हा की लीलाओं को देखकर उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव मान रहे हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post