झांसी में महिला ने दिखाई बहादुरी, लुटेरों से तमंचा छीनकर कर दी धुनाई

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ढकरवारा गांव में लूट की वारदात के दौरान एक महिला ने साहसिक उदाहरण पेश किया। बुधवार दोपहर, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी हरिकिशन कुशवाहा अपनी पत्नी सहुदरा और बेटी रोशनी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर रोशनी के गले से चेन झपट ली, जिससे वे गिर पड़े।रोशनी तुरंत उठी और भागते हुए दो बदमाशों को पकड़कर उनके बाल खींचकर जमीन पर गिरा दिया। एक बदमाश से हाथापाई के दौरान दूसरे ने उस पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी, लेकिन रोशनी ने हिम्मत दिखाते हुए तमंचा छीन लिया और थप्पड़ जड़ दिए।

इस बीच तीसरा बदमाश बाइक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों बदमाशों को पकड़कर जमकर पिटाई की गई और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा और लूटी गई चेन बरामद की है। सीओ मऊरानीपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post