मिर्जापुर के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक 33 वर्षीय युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे कलना गहरवार गांव के पास पोल संख्या 754/16-18 के बीच हुई, जब वाराणसी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल जा रही महानगरी एक्सप्रेस (22177) से युवक नीचे गिर पड़ा।
जीआरपी ने घायल युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोंई पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार सिंह के अनुसार, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतक ने मटमैला शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है।
Tags
Trending
