एपीके फाइल्स बन रही हैं बड़े साइबर हमलों का जरिया , एसीपी विदुष सक्सेना

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस साइबर अपराध रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।साइबर क्राइम एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि कोविड के बाद से डिजिटल इकॉनमी तेज़ी से बढ़ी है और लोग विभिन्न डिजिटल माध्यमों का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन कम जानकारी रखने वाले लोग साइबर ठगी का शिकार आसानी से हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि साइबर स्वच्छता के कुछ सरल नियम अपनाकर साइबर अपराध से बचा जा सकता है, जैसे किसी को भी अपनी ओटीपी या पर्सनल जानकारी साझा न करना।

एसीपी ने चेतावनी दी कि इस समय अधिकतर साइबर फ्रॉड एपीके फाइल्स के माध्यम से हो रहे हैं। ऐसी फाइलें 99% वायरस युक्त होती हैं, जो मोबाइल का डाटा हैक कर लेती हैं। इसलिए अनजान लिंक या फाइल्स को डाउनलोड करने से बचें। यदि मोबाइल हैक हो जाए तो तत्काल थाने से संपर्क करें, जहाँ तकनीकी टीम मदद करेगी।उन्होंने बताया कि यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होता है तो तुरंत 1930 टोल फ्री नंबर पर रिपोर्ट करें। ऐसा करने से ठगी गई रकम होल्ड होने और रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post