प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज के बाहर बीए तृतीय वर्ष के छात्र आदर्श शुक्ला पर 20 अगस्त को हमला हुआ। जौनपुर के शहबडेपुर निवासी आदर्श मार्कशीट लेने के बाद कॉलेज गेट से बाहर निकला ही था कि करीब 20 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।आरोपियों ने उसे पुलिस का मुखबिर कहते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर ईंट और डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
छात्र के शोर मचाने पर राहगीर और अन्य विद्यार्थी मौके पर पहुंचे, तब हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।घटना की शिकायत पर जार्जटाउन थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने चार नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Tags
Trending
