एक कारोबारी ने पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) उत्तर प्रदेश को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति द्वारा उसकी कार लौटाने से इंकार करते हुए उस पर झूठे मुकदमे लादने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित प्रतीक सर्राफ पुत्र रवि सर्राफ निवासी भेलूपुर, वाराणसी ने बताया कि आरोपी अजय शुक्ला ने 3 अप्रैल 2024 को उनसे कुछ दिनों के लिए उनकी कार इको स्पोर्ट्स उधार मांगी थी। कारोबारी के अनुसार, वापसी की मांग करने पर आरोपी ने कार लौटाने से मना कर दिया और कहा कि वह कार अपने नाम ट्रांसफर करा लेगा।आरोप है कि इसके बाद अजय शुक्ला ने उन्हें गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर 50 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उनका जीवन मुश्किल बना देगा।
कारोबारी का कहना है कि वह एक सीधा-साधा व्यापारी है, नियमित टैक्स देता है और कानून में विश्वास रखता है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

