चितईपुर में भीम आर्मी व ASP की बैठक , 50 नए सदस्य जुड़े, पंचायती चुनाव की तैयारियों को मिला नया जोश

भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) वाराणसी यूनिट की समीक्षा बैठक विधानसभा रोहनियां क्षेत्र के अंतर्गत सुपर बाजार, चितईपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यालय का स्थान सुनिश्चित किया गया तथा ASP मंडल प्रभारी कोर कमेटी सदस्य मनोज यादव, ASP सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अनुद यादव (अन्नू) की मौजूदगी में 50 नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 

इस अवसर पर नवनियुक्त साथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। बैठक में पंचायती चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी वाराणसी के जिला अध्यक्ष अजय (प्रधान), भीम आर्मी वाराणसी के जिला अध्यक्ष राजू भारती, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह बेरिहा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार बाबा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post