सावन की सुरम्य धुनों संग सजा कजरी महोत्सव, समाजसेवियों को मिला ‘कजरी स्त्न सम्मान’

दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में नादान परिंदे साहित्य मंच एवं ध्येय IAS के संयुक्त तत्वावधान में सावन कजरी महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 125 विशिष्ट व्यक्तियों को रुद्राक्ष माला, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर कजरी स्त्न सम्मान-2025 से नवाजा गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसका नेतृत्व संस्था अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुबाष चन्द्र ने किया। डॉ. सुबाष चन्द्र ने कहा कि सावन मास में गाए जाने वाले पारंपरिक कजरी गीत अब धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं, इसलिए इस महोत्सव के माध्यम से इस सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना आवश्यक है।

मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) ने अपने उद्बोधन में कजरी गीतों की सामाजिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। पद्मश्री लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव व संदीप मौर्या द्वारा नृत्य नाटिका, तथा परमहंस तिवारी परम, पूनम श्रीवास्तव, मधुलिका राय, सिद्धनाथ शर्मा सहित कई कलाकारों द्वारा कजरी गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन डॉ. शरद श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन गिरीश पाण्डेय ने किया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post