वोट चोरी के आरोप पर वाराणसी में सपा का हंगामा, चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप

संसद से लेकर सड़कों तक विपक्ष का विरोध प्रदर्शन अब जिलों में भी तेज हो गया है। चुनाव में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष के 300 सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। 

इसी के संदर्भ में वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए सपा नेता जिशान अंसारी ने कहा कि “पूरा देश जान रहा है कि चुनाव आयोग धांधली करके कुछ दलों को फायदा पहुंचा रहा है। जब समाजवादी पार्टी ने 18,000 हलफनामे दिए थे, तब आयोग ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चुनाव आयोग राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहा है, तो क्या वह खुद भी यह साबित करेगा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई? इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे और चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post