आजादी के जश्न की तैयारी शुरू, तिरंगे की सजी दुकानें

स्वतंत्रता दिवस नज़दीक आते ही पूरे तिरंगे की मांग में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तिरंगे के कपड़े, बिल्ला (बैज) और सजावटी सामग्री की इतनी ज़्यादा डिमांड है कि कई जगहों पर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई है। काशी में जगह जगह तिरंगे की दुकानें सज गई हैं। तिरंगे दुपट्टे से लेकर विभिन्न प्रकार के आकर्षक बैच, रिबन, टोपी, मुखौटे लोगो को खूब पसंद आ रहे है। 

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लोगों में देशभक्ति का जोश इस समय चरम पर है। तिरंगे की सप्लाई इतनी तेज़ी से निकल रही है कि माल तैयार होते ही तुरंत बिक जा रहा है। यहां तक कि सरकारी सप्लाई के तहत डाकघरों में भी झंडों की कमी पूरी तरह दूर नहीं हो पा रही है। 

व्यापारियों ने बताया कि उनके पास तिरंगे के बैज की भी पर्याप्त मांग है—खासकर छोटे बच्चों के लिए। इन बैज और कपड़ों का इस्तेमाल स्कूलों, सरकारी कार्यक्रमों, सामाजिक संस्थाओं और घर-घर तिरंगा अभियान में किया जा रहा है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post