अखिलेश की छलांग, विपक्ष का हुंकार: वोट चोरी के खिलाफ चुनाव आयोग तक मार्च, दिल्ली-लखनऊ में बवाल

 दिल्ली में विपक्षी दलों के 300 सांसदों ने वोट चोरी और बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन पहुंचाया। प्रदर्शन के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस की बैरिकेडिंग फांद गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपचुनाव में वोटों की लूट हुई और 18 हजार वोट डिलीट किए गए। डिंपल यादव ने भी यूपी में बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, "यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान को बचाने की है।" वहीं प्रियंका गांधी ने सरकार पर डर और कायरता का आरोप लगाया। मार्च के दौरान ‘वोटर वैरिफिकेशन प्रक्रिया वापस लो’ के नारे गूंजते रहे। शिवपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अखिलेश को शाबाशी देते हुए लिखा, "संघर्ष की पहचान- रुकना नहीं, टकराना है।" उधर, लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा ने विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बारिश में जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस से झड़प भी हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post