हार्ट अटैक से भाजपा नेता के बेटे का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज में भाजपा शिवकुटी मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी के 20 वर्षीय बेटे अक्षत तिवारी का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। अक्षत, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी के भतीजे थे। सुबह करीब 6 बजे उनका देहांत हुआ।अक्षत का पार्थिव शरीर तेलियरगंज स्थित आवास पर रखा गया, जहां भाजपा और कांग्रेस के कई नेता व परिचित श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

रसूलाबाद घाट पर महेंद्र तिवारी ने अपने इकलौते बेटे को मुखाग्नि दी।श्रद्धांजलि देने वालों में महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी चंद्र गुप्ता, ज्ञानेश्वर शुक्ला, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, डॉ. शैलेश पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, फुजैल हाशमी, श्याम कृष्ण पांडेय, सुधाकर तिवारी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post