केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में कला और संस्कृति का जश्न, बच्चों ने मंच पर बिखेरा हुनर

वाराणसी स्थित केन्द्रीय विद्यालय बीएचयू में संभाग स्तरीय “एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव” का दो दिवसीय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय संगठन, राष्ट्रीय एकता पर्व 2025-26 के अंतर्गत किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग के छह संकुल के लगभग 350 छात्र एवं उनके अनुरक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. संजय कुमार, कुलगुरु, का.हि.वि.वि., विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. एस. एम. सिंह स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी का.हि.वि.वि., केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त डा. अजय कुमार मिश्र, शालिनी दीक्षित सलाहकार एवं सहायक आयुक्त, सेवानिवृत, प्राचार्य ए. के. सिंह, उप प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार, आशुतोष पाण्डेय और आमंत्रित निर्णायक मंडली द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य ए. के. सिंह ने किया।कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत समूह नृत्य, समूह गान, डिस्प्ले ऑफ आर्ट एफेक्ट्स और ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। 

वहीं कला उत्सव के अंतर्गत वोकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, डांस, थियेटर, विजुअल आर्ट्स और ट्रेडिशनल स्टोरी जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।मुख्य अतिथि प्रो. संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता का अर्थ है विविधता में एकता, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग आपसी भाईचारे, सद्भाव और सम्मान के साथ एक राष्ट्र के रूप में एक साथ रहते हैं। उपायुक्त डा. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम छात्रों में देश के प्रति प्रेम और निष्ठा की भावना को जागृत करता है। कुलगुरु ने कहा कि भारत एक था, भारत एक है और भारत एक रहेगा। हमें एक भारतीय, श्रेष्ठ भारतीय की भावना से ओत-प्रोत रहना चाहिए। उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान करते हुए राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन  एस. पी. मिश्र और बी. प्रसाद के नेतृत्व में श्रध्दा मिश्रा, शिवांश, साईका और प्रज्ञा ने किया। कार्यक्रम का समापन छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post