प्रयागराज में 25 हजार का इनामी चेन स्नैचर गिरफ्तार

धूमनगंज पुलिस ने चेन स्नैचिंग के वांछित आरोपी को दबोच लिया है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी की पहचान सोनू निगम (20 वर्ष) पुत्र श्याम बाबू निवासी खटंगिया, जसरा थाना घूरपुर, प्रयागराज के रूप में हुई है।4 जून 2025 को GT रोड स्थित हर-हर महादेव मंदिर के पास एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली थी। इस मामले में धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई।

21 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोनू को हजरत शहीद पठान बाबा मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1700 रुपये नकद मिले, जो उसने छीनी गई चेन बेचकर हासिल किए थे।पुलिस जांच में सामने आया कि सोनू का आपराधिक इतिहास है। करछना थाने में भी उसके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश चौबे, उपनिरीक्षक राजेश यादव और हेड कॉन्स्टेबल इंद्रेश यादव शामिल थे।पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post