मोदी इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर एवं दूरदर्शी उद्योगपति समीर मोदी का वाराणसी में भव्य स्वागत किया गया। शहर के बरेका सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने “स्वतंत्रता के सही मायने” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत ने राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल की थी, लेकिन असली स्वतंत्रता तब पूरी होगी जब हर भारतीय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने इसे “दूसरी आज़ादी की जंग” बताया।
इस अवसर पर समीर मोदी ने वाराणसी के प्रमुख लीडर और आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन के प्रेरक विंध्यवासिनी पाण्डेय और उनकी टीम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विंध्यवासिनी पाण्डेय और उनकी टीम इस आंदोलन के सच्चे सेनानी हैं, जिनकी निष्ठा और नेतृत्व से यह क्रांति घर-घर तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने गगनभेदी नारों से हॉल को गुंजायमान कर दिया। विंध्यवासिनी पाण्डेय ने समीर मोदी के विज़न को केवल विचार नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन को बदलने वाला संकल्प बताया।
