वाराणसी के रामापुरा क्षेत्र में हर साल लगने वाला सुरहिया मेला स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक आयोजन है। इसके चलते मेले के पूर्व कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण में उन्होंने सड़क यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली और पानी की आपूर्ति सहित अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की।
उनका उद्देश्य था कि मेले के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सुरक्षा मानक पूरी तरह लागू हों।इस अवसर पर पार्षद राम गोपाल वर्मा, अनन्त राज, विजय द्विवेदी, अन्नपूर्णा जायसवाल, गोविन्द यादव और दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक के निरीक्षण और सुधारात्मक निर्देशों की सराहना की।विधायक ने कहा कि प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से यह मेला पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाएगा, ताकि लोग खुशी और उत्साह के साथ मेले का आनंद ले सकें।
