चैन स्नेचिंग गिरोह के पकड़े जाने पर दशाश्वमेध पुलिस टीम को व्यवसायियों ने किया सम्मानित

विश्वनाथ गली व्यावसायिक समिति के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दशाश्वमेध थाना पहुँचकर पुलिस टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उस पुलिस टीम को दिया गया, जिसके नेतृत्व में तमिलनाडु मूल के बदमाशों के गिरोह को पकड़ा गया।गिरोह में 13 महिलाएँ और 3 पुरुष शामिल थे, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की चेन काटकर फरार हो जाते थे। 


दशाश्वमेध पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते इन अपराधियों को अति शीघ्र गिरफ्तार किया जा सका।इस अवसर पर एसीपी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, एसआई अनुज मणि तिवारी, एसएसआई सुनील गुप्ता और एसआई अभिषेक कुमार त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।व्यवसायिक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से नवीन गिरी, संतलाल दुबे, रतन सिंह, प्रदीप साहू सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post