श्री काशी विश्वनाथ धाम के स्वर्ण शिखर पर श्वेत उल्लू का दिव्य दर्शन, श्रद्धालुओं ने माना लक्ष्मी कृपा का शुभ संकेत

भारतीय वैदिक परंपराओं में उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है और यदि उसका रंग श्वेत हो तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा ही दिव्य दृश्य हाल ही में श्री काशी विश्वनाथ धाम में देखने को मिला। यहां बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह के स्वर्ण शिखर पर एक सफेद उल्लू विराजमान दिखाई दिया, जिसे देखकर भक्त भाव-विभोर हो गए।मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उल्लू की फोटो और वीडियो साझा करते हुए लिखा– “अभी शयन आरती के बाद बाबा के शिखर पर श्वेत उल्लू दिखाए दिए हैं, जो शुभ का प्रतीक माना जाता है। 

श्री काशी विश्वनाथो विजयतेतराम।”PRO ने बताया कि यह फोटो उन्होंने स्वयं ली थी। रात करीब 10 बजे अचानक यह सफेद उल्लू स्वर्ण शिखर पर आकर बैठ गया था। हालांकि सुबह वह दिखाई नहीं दिया, लेकिन अब वह आरती के समय पर अक्सर नजर आने लगा है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्वेत उल्लू का दर्शन लक्ष्मी माता की कृपा और शुभ संकेत माना जाता है। इस घटना को भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद मानते हुए अत्यंत मंगलकारी बताया। काशी विश्वनाथ धाम में इस प्रकार की अलौकिक घटनाएं भक्तों की आस्था को और भी प्रगाढ़ करती हैं तथा उनके मन में सकारात्मकता का संचार करती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post