रामनगर और सूजाबाद-डोमरी वार्डों में बिछेगी 233 किमी पेयजल व सीवर लाइन, 277 करोड़ से होगा काम शुरू

नगर निगम क्षेत्र के चार वार्डों में पेयजल व सीवरेज की बड़ी परियोजना पर काम शुरू हो गया है। शासन से बजट पास होने के बाद डीपीआर पर कार्य किया जा रहा है। महापौर अशोक तिवारी ने जल निगम अधिकारियों संग बैठक कर तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।रामनगर के तीन वार्डों में 277 करोड़ की लागत से परियोजना चलाई जाएगी। इसमें 94.44 करोड़ से 93 किमी नई पेयजल लाइन और 180 करोड़ से 80 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। 

पुरानी सीवर लाइन हटाकर नई पाइपलाइन डालने से ओवरफ्लो और चोक की समस्या खत्म होगी।वहीं, सूजाबाद-डोमरी वार्ड में 36.45 करोड़ की लागत से 60 किमी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शासन से डीपीआर पास होने के बाद अब जल्द काम शुरू होगा।परियोजना पूरी होने पर चारों वार्डों के हजारों परिवारों को पेयजल व सीवर की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post