उन्नाव में भीषण हादसा DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक घायल

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर मरी कंपनी मोड़ के पास देर रात करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। DCM और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई। हादसे में DCM चालक, डंपर चालक और एक खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि DCM का खलासी खिड़की से कूदकर किसी तरह बच निकला।धमाका इतना जोरदार था कि आधा किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते दोनों वाहन आग की लपटों में घिर गए और अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 10-15 फीट ऊंची लपटें उठ रही थीं और लोग मदद के लिए चीख रहे थे, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका।सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान महिपाल मुजफ्फरनगर निवासी, DCM चालक, पवन यादव डंपर चालक और सुमित खलासी के रूप में हुई है। घायल खलासी सोनू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसे के बाद हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। सुबह 6 बजे के करीब यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post