गंगा और वरुणा में बाढ़ का असर, कारिडोर क्षतिग्रस्त

गंगा में आई बाढ़ के चलते वरुणा नदी भी उफान पर थी, जिससे वरुणा कारिडोर तक पानी भर गया था। किनारे बसे इलाकों में पानी घुसने से लोग बेहाल रहे। अब गंगा का जलस्तर घटने के साथ वरुणा का पानी भी उतर गया है और डूबे मकान फिर से दिखाई देने लगे हैं। जलस्तर करीब 10 फीट कम हुआ है, लेकिन पानी घटने के साथ ही समस्याओं का नया दौर शुरू हो गया है।कारिडोर के कई स्थानों से रेलिंग बाढ़ के पानी में बह गई है, 

जबकि कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। किनारे पर कटान होने से कारिडोर के धंसने का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह जलकुंभी फैल गई है और किनारे पर गाद व कूड़ा जमा होने से तेज दुर्गंध उठ रही है, जिससे पुल से गुजरने वाले लोग नाक बंद करने को मजबूर हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post