यूपी 2047 विजन पर बहस के बीच सदन में हंगामा, विधायकों में झड़प

यूपी 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर विधानसभा में 23 घंटे की लंबी चर्चा के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में अपना संबोधन देंगे। इस विजन में प्रदेश के विकास, आत्मनिर्भरता और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की रूपरेखा पेश की जा रही है। लेकिन, इस अहम मुद्दे पर बहस के बीच सदन में तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला।बुधवार देर रात विधानसभा में बीजेपी विधायक राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते झड़प में बदल गई। हालात हाथापाई तक पहुंच गए, हालांकि साथी विधायकों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया।सपा के निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेताओं ने अधिष्ठाता पीठ को धमकाया है कि यदि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला तो सदन में बवाल करेंगे। इसे उन्होंने पीठ का सीधा अपमान बताया और चेतावनी दी कि धमकी का जवाब धमकी से ही दिया जाएगा।

वहीं, सपा विधायक पूजा पाल ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति को खोया है और सब जानते हैं कि उनकी हत्या कैसे और किनके इशारे पर हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने उन्हें न्याय दिलाया और अतीक अहमद जैसे बड़े अपराधियों को खत्म किया । 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post