संतान सुख और दीर्घायु की हुई कामना, ललही छठ पर उमड़ी आस्था की भीड़

ईश्वर गंगी स्थित ललही छठ मंदिर में गुरुवार को ललही छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाएं पहुंचीं और ललही माता का विशेष दर्शन-पूजन किया। महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्र की लंबी आयु के लिए विशेष पूजा, नार्कन एवं पारंपरिक कहानी-किस्सा का आयोजन किया।मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए और भक्तों ने मन्नतें मांगी। जिनकी मन्नतें पूरी हो चुकी थीं, उन्होंने मंदिर आकर मत्था टेका और आभार प्रकट किया।मंदिर के पुजारी दिवाकर पांडेय ने बताया कि ललही छठ का यह पूजन विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति और परिवार के कल्याण के लिए किया जाता है। 

मान्यता है कि इस दिन के दर्शन-पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। महिलाएं इस अवसर पर विशेष कथा सुनती हैं और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।मान्यता है कि ललही माता की पूजा करने से संतान की लंबी आयु और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। जिनकी मन्नतें पूरी होती हैं, वे मंदिर में आकर मत्था टेककर आभार व्यक्त करते हैं। व्रतधारी महिलाएं इस दिन नार्कन, विशेष पूजन और कहानी-किस्सा की परंपरा निभाती हैं, जिसमें धर्म और भक्ति के साथ पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया जाता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post