प्रयागराज में 75 BLO और 9 सुपरवाइजर पर होगी FIR, चुनाव ड्यूटी से गायब

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच प्रयागराज में 84 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इनमें 75 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और 9 सुपरवाइजर शामिल हैं। आरोप है कि निर्वाचन कार्य की ड्यूटी लगने के बावजूद ये लोग मोबाइल बंद कर गायब हो गए।निर्वाचक नामावली का काम शिक्षकों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों को सौंपा गया था। 

लेकिन कई लोग लापरवाही बरतते पाए गए। संबंधित उप जिलाधिकारियों ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

जनपद में कुल 1854 BLO तैनात

चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के 1540 गांवों में कुल 1854 BLO तैनात किए गए हैं। इनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, लेखपाल समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

सोरांव और फूलपुर तहसील में कार्रवाई

सोरांव तहसील : यहां 309 BLO और 56 सुपरवाइजर तैनात हैं, लेकिन 27 BLO और 9 सुपरवाइजर अब तक जरूरी प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सके। एसडीएम एचएस सैनी ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और FIR दर्ज कराने का आदेश दिया है।फूलपुर तहसील : यहां 28 BLO के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश एसडीएम दिग्विजय सिंह ने दिए हैं। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post