राजधानी दिल्ली में सुबह अचानक हड़कंप मच गया, जब शहर के कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।धमकी मिलने के बाद संबंधित स्कूलों को खाली कराया गया और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। आसपास के इलाकों को घेराबंदी कर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
बम निरोधक दल हर कोने-कोने की जांच कर रहा है।फिलहाल किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सभी स्कूलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है, ताकि इसके पीछे छिपे शरारती तत्वों या किसी संगठित गिरोह का पता लगाया जा सके।इस घटना के बाद अभिभावकों में दहशत का माहौल है और प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
