वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक कुख्यात और शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो जेल से छूटने के बाद अब तक 40 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और चोरी के पैसों से खरीदी गई लग्जरी थार गाड़ी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के दौरान स्कूटी का इस्तेमाल करता था और अपनी पहचान छिपाने के लिए काली टी-शर्ट, काला नकाब और काला मास्क पहनकर निकलता था।
पहचान से बचने के लिए वह मोबाइल फोन भी साथ नहीं रखता था।काली टी-शर्ट और मास्क के सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पहचानकर दबोचा। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी को पूरी तरह फिल्मी अंदाज़ में अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।
Tags
Trending
