वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतज़ाम किए हैं।दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में ए एसपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, थाना प्रभारी विजय शुक्ला और चौकी इंचार्ज की अगुवाई में पुलिस टीम ने गिरजाघर, रामापुरा, गोदौलिया, शीतला घाट और राजेन्द्र प्रसाद घाट इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान जगह-जगह सड़क किनारे खड़ी अवैध और गलत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों का चालान किया गया।
वहीं, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tags
Trending
