इस्कॉन मंदिर वाराणसी में 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और 17 अगस्त को श्रील प्रभुपाद प्राकट्य दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को इन अवसरों पर पुष्प सज्जा, विद्युत झालरों और थीम आधारित अलंकरण से सजाया जाएगा।मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 16 अगस्त को कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से आरंभ होंगे, जिसके बाद हरिनाम संकीर्तन और श्रीकृष्ण लीला पाठ का आयोजन होगा। दिनभर भक्तिमय वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे और मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन होगा।
17 अगस्त को श्रील प्रभुपाद प्राकट्य दिवस के अवसर पर शाम 4:00 बजे से कीर्तन की शुरुआत होगी। शाम 5:00 बजे श्रील प्रभुपाद की महिमा का वर्णन, 6:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात 7:00 बजे भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।मंदिर प्रबंधन ने शहरवासियों और भक्तों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस पावन अवसर पर शामिल होकर भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का अनुभव करें।
