बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को पति राज कुंद्रा के साथ वृंदावन और बरसाना के आध्यात्मिक दौरे पर पहुंचीं। दोनों ने पहले बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की।शिल्पा ने महाराज से पूछा— “शांति के लिए क्या करूं?” इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराकर कहा— “आप सिर्फ राधारानी के नाम का जप करें, बाकी सब अपने आप हो जाएगा। जीवन सरल हो जाएगा, कठिन कुछ भी नहीं लगेगा।”करीब 7 मिनट की इस आध्यात्मिक बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने मजाकिया अंदाज में महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई। इस पर महाराज ने हंसते हुए जवाब दिया— “इसकी जरूरत नहीं है, भगवान जब तक चाहेंगे, तब तक बुलावा नहीं आएगा।
”शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बरसाना और वृंदावन आकर उन्हें मन को गहरा सुकून मिला है और यह अनुभव उनके जीवन की सबसे खास आध्यात्मिक यादों में शामिल रहेगा।
