कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कठेरुआ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार पड़ोसी धर्मराज (50) और उनका बेटा सुमित (24) घायल हो गए। तीनों बिना हेलमेट के घाटमपुर जा रहे थे और सुमित बाइक चला रहा था।टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिधनू सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें एलएलआर अस्पताल रे
फर कर दिया गया। वीरेंद्र के परिवार में कोई सदस्य न होने के कारण पुलिस ने शव धर्मराज के बेटे अजय को सौंप दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Tags
Trending
