एचडीएफसी बैंक अधिकारी पर 7 लाख की ठगी का आरोप

सिगरा थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक की रथयात्रा शाखा के जूनियर मैनेजर पर खाता धारक से धोखाधड़ी कर 7 लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज हुआ है।ब्रिज एंक्लेव, मड़ौली निवासी भरत शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी बैंक अधिकारी शशांक कक्कड़ ने गलत जानकारी देकर फर्जी बांड तैयार किया और धोखे से पैसे निकलवा लिए । 

 पीड़ित का कहना है कि वह लंबे समय से बैंक का ग्राहक है और अधिकारी पर भरोसा करके उसकी बातों में आ गया।सिगरा पुलिस के अनुसार, शशांक कक्कड़ के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बैंक से साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post