मिर्जापुर में नदी में डूबकर छात्र की मौत

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ। हिनौती माफी गांव का 18 वर्षीय अमन सिंह, जो आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट में 12वीं का छात्र था, अपने दो दोस्तों के साथ कलकलिया नदी में नहाने गया।नहाते समय अमन गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

 उसके दोस्तों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। चुनार से गोताखोरों की टीम बुलाई गई और काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।अमन दो भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post