नशेड़ी की मदद करना पड़ा महंगा, रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पिटाई

मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर हमला हो गया। घटना पुलिस लाइन रोड स्थित सीओ सिटी ऑफिस के पास हुई।जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय श्रीजेश कुमार रैना अपने पोते को स्कूल से लेने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने शराब के नशे में सड़क पर पड़े एक युवक को देखा और मानवीय भाव से वहां मौजूद गब्बर सोनकर से कहा कि युवक के परिजनों को सूचना दे दें। इस बात पर गब्बर भड़क गया और श्रीजेश कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी।

हमले में उनके सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक्स-रे करने के साथ सिर की गंभीर चोट की जांच के लिए सीटी स्कैन की सलाह दी है।शहर कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी गब्बर सोनकर को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post