क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर AMA (Ask Me Anything) सेशन के दौरान अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट से लेकर निजी जीवन तक कई अहम बातें साझा कीं।धोनी को युवराज से पहले भेजने का कारणसचिन ने बताया कि 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने धोनी को युवराज से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने का सुझाव दिया था। इसके पीछे दो मुख्य कारण थेबाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज का संयोजन, ताकि श्रीलंका के ऑफ-स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन और सूरज रणदीव को मुश्किल हो। मुरलीधरन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके थे और धोनी ने नेट्स पर उनकी गेंदबाजी का लंबे समय तक सामना किया था।
यह रणनीति सफल रही और धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया।सचिन ने अपनी सबसे यादगार पारी के रूप में 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में खेली गई नाबाद 103 रनों की पारी को चुना। उस मैच में भारत ने 387 रनों के लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंधोक के साथ सगाई की आधिकारिक पुष्टि भी की। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को एक निजी समारोह में यह सगाई हुई, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। सानिया चंधोक, मशहूर कारोबारी रवि घई की पोती हैं, जिनका ग्रेविस ग्रुप भारत के खाद्य और आतिथ्य क्षेत्र में बड़ा नाम है।अर्जुन गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और IPL में भी नजर आ चुके हैं। सचिन ने कहा कि परिवार अर्जुन के जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बेहद खुश और उत्साहित है।
Tags
Trending
