कजाकिस्तान के शिमकेंट में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 8 पदक जीते, जिनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे।महिला ट्रैप इवेंट में नीरू धनदा ने इंडिविजुअल गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 43 हिट्स के साथ सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। आशिमा अहलावत ने ब्रॉन्ज और कतर की रे बासिल को सिल्वर मिला। टीम इवेंट में नीरू, आशिमा और प्रीति राजक की तिकड़ी ने 319 अंकों के साथ गोल्ड जीता।
जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल में पायल खत्री ने गोल्ड, नाम्या कपूर ने सिल्वर और तेजस्विनी ने ब्रॉन्ज जीता। टीम इवेंट में पायल, तेजस्विनी और रिया शिरीष ठट्टे ने 1700 अंकों के साथ सिल्वर हासिल किया।पुरुष ट्रैप फाइनल में भवनीश मेंदिरत्ता ने 45 हिट्स कर सिल्वर मेडल जीता। उन्हें चीन के ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट क्वि यिंग से कड़ा मुकाबला करना पड़ा।अब तक भारत 28 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली में पहले स्थान पर बना हुआ है।
Tags
Trending
