आरएस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय प्रांगण में प्रभु श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मंच पर उतरे और लीलाओं का मनोहारी प्रदर्शन किया। दही-हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर समां बांध दिया।
इस अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।प्रधानाचार्या संध्या सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
