प्रयागराज में ज्वेलर की हत्या रिश्ते की बहन से अफेयर और पैसों के विवाद में वारदात

प्रयागराज में रविवार को ज्वेलर अमन सोनी (25) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अमन पर करीब 15 बार चाकू से हमला हुआ और गला रेतने के बाद उसे नहर में फेंक दिया गया। पूरी वारदात महज 30 सेकेंड में अंजाम दी गई।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रेम पटेल अपनी रिश्ते की बहन से अमन के अफेयर से नाराज था। युवती की शादी हो चुकी थी, लेकिन अमन उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और परेशान करता था। इसी खुन्नस में प्रेम ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।16 अगस्त जन्माष्टमी की रात प्रेम अपने दोस्तों के साथ अमन के घर गया था और उसे मेला दिखाने के बहाने बुलाना चाहता था। अमन भी तैयार हो गया था, लेकिन पिता ने देर रात बाहर जाने से मना कर दिया। 

अगर उस रात अमन जाता, तो हत्या उसी दिन हो जाती।कुछ महीने पहले अमन की दुकान से गहनों से भरा बैग चोरी हुआ था। आरोप प्रेम पटेल पर लगा और उसने 15 हजार रुपए लौटा भी दिए, लेकिन 30 हजार अभी बाकी थे। इस विवाद ने भी दुश्मनी बढ़ा दी।रविवार दोपहर प्रेम पटेल ने अमन को फोन कर हरखपुर गांव बुलाया। अमन बाइक से पहुंचा, तभी प्रेम, शिवम पटेल और देवदत्त पटेल ने उस पर हमला कर दिया। अमन को बचाने उसके मामा पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर उसे चाकू से गोदकर नहर में फेंक चुके थे।ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी शिवम पटेल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, देवदत्त भी गिरफ्तार हो चुका है। मुख्य आरोपी प्रेम पटेल अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें छापेमारी कर रही हैं।हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे जाम कर दिया। अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post