पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति के द्वारा भगवान झूलेलाल जी का चालिया महा महोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 40 दिनों तक भगवान झूलेलाल जी की नित्य जोत जलाकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक सिंधी व्यंजनों का भोग लगाया गया।
चालिया महोत्सव के समापन अवसर पर लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से राजेंद्र प्रसाद घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान और सचिव दीपक वासवानी सहित अन्य सदस्य भी शोभा यात्रा में उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे और मार्ग के दौरान भजन कीर्तन करते हुए भगवान झूलेलाल जी की महिमा का गुणगान किया। घाट पर पहुँचने पर भगवान झूलेलाल जी के छायाचित्र की भव्य आरती आयोजित की गई और मां गंगा का पूजन भी किया गया। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी और श्रद्धालुओं ने सहयोग प्रदान किया। इसमें अनिल शर्मा, जय प्रकाश बलानी, सतीश छाबड़ा, गोपाल सचदेवा, शशि छाबड़ा, सुशीला खत्री, मुस्कान शर्मा, हिमांशु चंदानी, मोनिका अठवानी, अमृता अठवानी, ममता रुपानी, सोनी लखमानी, ज्योति खत्री, जया खत्री, अंजली थावानी आदि शामिल रहे। समिति ने बताया कि इस वर्ष का चालिया महोत्सव पिछले वर्षों की भांति बेहद सफल और श्रद्धालुओं की अपार भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
Tags
Trending
