प्रयागराज में तीज की रौनक, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

 तीज पर्व से एक दिन पहले सोमवार को प्रयागराज की गलियां और बाजार उत्साह से भर उठे। सुबह से ही शहर के कटरा, सिविल लाइंस, चौक, राजापुर, फाफामऊ और सुभाष चौराहा जैसे प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ नजर आई। महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार और पूजा सामग्री खरीदने में व्यस्त रहींचूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, साड़ियां, लहंगे, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। मिठाई की दुकानों पर भी घेवर, गुजिया और लड्डू जैसी पारंपरिक मिठाइयों की जोरदार बिक्री हुई।

सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी के स्टॉल पर देखने को मिली, जहां महिलाएं और युवतियां हाथों में मेहंदी रचवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहीं। खास बात यह रही कि सिविल लाइंस चौराहे पर मुस्लिम महिलाएं भी तीज का व्रत रखने वाली हिंदू महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाती दिखीं। यह नजारा प्रयागराज की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक बना।शहर की इस चहल-पहल और रोशनी से साफ झलक रहा था कि पारंपरिक त्योहारों के प्रति लोगों का उत्साह और श्रद्धा आज भी उतनी ही गहरी है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post