मिर्जापुर के मझारी गांव में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर विधायक का आश्वासन

मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के खण्डवर मझारी गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं। 18 अगस्त को हुई ताजा चोरी के बाद सोमवार को क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल पूर्व प्रधान अजय पांडेय के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि अब तक गांव में एक दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी तो दर्ज की है, मगर कार्रवाई धीमी है।विधायक पटेल ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर जांच में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में हुई सभी चोरियों का जल्द खुलासा कराया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post