मां विंध्यवासिनी धाम में श्रृंगारोत्सव और जागरण, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में सोमवार शाम भव्य श्रृंगारोत्सव और जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन, चंडी पाठ, दीपदान और प्रसाद वितरण से हुई। देर रात तक चले संगीतमय जागरण में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर माता के दरबार में श्रद्धा अर्पित की।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी का धाम सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि पहले कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालु प्रयागराज से पहले विंध्य धाम आकर दर्शन करते थे, उसके बाद वाराणसी जाते थे।

इस आयोजन का प्रबंधन राष्ट्रीय विंध्य पर्यावरण सुरक्षा एवं धर्मोत्त्थान समिति ने संभाला। समिति के संस्थापक पंडित स्व. छबीले मिश्र के पौत्र शिवानंद, चतुरानन और विद्यानंद मिश्र ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था देखी।जागरण में मुंबई के मोहन राठौर, मिर्जापुर के मंटू मिश्रा, प्रयागराज के मिश्र बंधु, वाराणसी की प्रियंका पांडेय, गोरखपुर की पूजा दुबे और प्रयागराज की ऊषा उज्जवल ने भजन प्रस्तुत किए। संगीत संगत में बबलू (आर्गन), पप्पू (पैड), मोहन (ढोलक), धर्मेंद्र (बैंजो) और विजय (तबला) ने साथ दिया। कार्यक्रम में डॉ. राजेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post