दुर्गा कुंड चौकी के पास नगर निगम की कार्रवाई, अवैध कब्जे को लेकर मचा हड़कंप : पुलिस बल तैनात

भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गा कुंड चौकी के पास  नगर निगम का दस्ता पहुंचते ही क्षेत्र में हलचल मच गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि नगर निगम की संपत्ति है। आज नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्वे के साथ-साथ जमीन की नपाई भी की।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि जांच के बाद भी कुछ लोग यहां लोहे की तार बांधकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी निर्माण या संपत्ति दिखाई दे रही है, वह अवैध है। यहां मौजूद इमामबाड़ा भी अवैध तरीके से बना हुआ है।फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मौके पर भेलूपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post