नोएडा 25वीं मंजिल से गिरकर पुताई कर रहे मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजाम नहीं थे

नोएडा सेक्टर-107 स्थित लोटस-300 सोसाइटी में 24 वर्षीय मजदूर हिमांशु की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। 18 अगस्त की दोपहर वह 25वीं मंजिल पर रस्सी के सहारे पुताई कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां 20 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को रामपुर में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काम के दौरान हिमांशु को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि काम किसकी तरफ से कराया जा रहा था। फिलहाल मृतक के परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post