डिबाई कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार की अध्यक्षता में आगामी गणेश चतुर्थी और मुस्लिम समाज के वार्हवफात त्योहार को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधान, गणमान्य लोग और कार्यक्रम आयोजक शामिल हुए।बैठक में पिछले वर्षों की तरह जुलूस और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
क्षेत्राधिकारी ने नगर भ्रमण के लिए निर्धारित रूट की जानकारी देते हुए सभी आयोजकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रमों का संचालन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में करें।आयोजकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह, नगर चौकी इंचार्ज के.के. गौतम, धर्मपुर चौकी इंचार्ज अमित कुमार, दौलतपुर चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सहित हल्का इंचार्ज और नगर व गांवों के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
