यूपी एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें लोग डीके शाही के नाम से जानते हैं, को सुल्तानपुर के वांटेड डकैत मंगेश यादव के एनकाउंटर के लिए वीरता पुरस्कार मिला है। यह वही एनकाउंटर है, जिसकी एक तस्वीर में डीके शाही चप्पल पहनकर जवानों के साथ नजर आए थे, जिस पर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी।2 सितंबर 2024 को हुए इस एनकाउंटर में मंगेश यादव, जो सुल्तानपुर डकैती का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी था, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। STF के घेराबंदी करने पर मंगेश ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।डीके शाही ने अब तक 50 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं और पहली बार 2004 में इनामी बदमाश ‘सुल्तान’ की गिरफ्तारी से चर्चा में आए थे।
मूल रूप से देवरिया के रहने वाले डीके शाही 2019 में डिप्टी एसपी बने। उनकी पत्नी ऋतु शाही बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य हैं।डीके शाही के अलावा यूपी के 16 और पुलिसकर्मियों को भी इस साल गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 1 IPS, 2 DSP, 3 ASI, 2 इंस्पेक्टर, 7 हेड कॉन्स्टेबल और 2 कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
